Advertisement

सांसद संजय सेठ ने किसानों के साथ रोपा धान, हल भी चलाया।*किसानों और खेती को समझना है तो उनके बीच जाना होगा।

*सांसद संजय सेठ ने किसानों के साथ रोपा धान, हल भी चलाया।*

झारखंड प्रभारी अजय सिन्हा के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट प्रदेश खबर रांची

*किसानों और खेती को समझना है तो उनके बीच जाना होगा।*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

सांसद श्री संजय सेठ ने आज रविवार को बुढ़मू प्रखंड के साड़म गांव में किसानों के साथ धान रोपा किया। इस दौरान श्री सेठ ने एक खेत में हल भी चलाया। धान रोपा कार्यक्रम में श्री सेठ के साथ किसान परिवार के लोग भी शामिल थे। धान रोपा में शामिल होने के बाद श्री सेठ ने कहा कि किसान ही इस देश के भाग्य विधाता हैं। अन्नदाता धरती पर भगवान का दूसरा रूप है। वही है, तभी हम सब हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समझना है, खेती को समझना है तो इनके बीच आना होगा। इसी उद्देश्य से आज मैं भी किसानों के बीच आया। थोड़ी देर हल चलाया, धान रोपा किया। किसानों के परिवारों से मिला, बच्चों से मिला। उनका कुशलक्षेम पूछा। श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के उत्तरोत्तर विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी गई। उन्हें कई अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए। कोरोना संक्रमण का दौर और प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। यह घोषणा भी अन्नदाताओं के परिश्रम से ही फलीभूत हुई और आगे भी होगी। इसलिए हम सब अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ हैं। पूरा देश अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47