Advertisement

अब ई-केवाईसी राशनकार्ड नवीनीकरण 28 फरवरी 2025 तक

अब ई-केवाईसी राशनकार्ड नवीनीकरण 28 फरवरी 2025 तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ जिले मे अब तक कुल 2 लाख 13 हजार 208 राशनकार्ड प्रचलित हैं जिसमे से कुल 6 लाख 55 हजार 955 सदस्य संख्या दर्ज हैं। जिले में प्रचलित राशनकार्डाे का जहां ई-केवाईसी का कार्य प्रगति पर है अब तक कुल 5 लाख 90 हजार लोगों का ई-केवाईसी किया जा चुका है। शेष 65,955 लोगों के ई-केवाईसी का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। जिसका डोर-टू-डोर ई-केवाईसी अपडेशन का कार्य प्रगति पर है। पुराने प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 2,00,539 राशनकार्डाे का नवीनीकरण किया जा चुका है। खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरु ने बताया कि राज्य शासन ने राशनकार्ड की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इसके पश्चात् नवीनीकरण नही कराने वाले राशनकार्डाे को डेटाबेस से विलोपित करने का कार्य किया जावेगा। अतः सभी राशनकार्डधारियों से अपील किया गया है कि वे शीघ्रता से अपना राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। ताकि खाद्यान्न प्राप्त करने मे किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57