Advertisement

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों हेतु लगाए गए वयवंदन षिविर का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा में वरिष्ठ नागरिकों हेतु लगाए गए वयवंदन षिविर का किया निरीक्षण

वय वंदन आयुष्मान कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में वरिष्ठजनों को जानकारी देने दिए निर्देष

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा/कलेक्टर अजीत वंसत ने आज जिले में 70 साल व इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान वयवंदन कार्ड हेतु नगरीय क्षेंत्र कोरबा में लगाए गए षिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आषुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने षिविर स्थल के निकटतम क्षेत्रों में पात्र सभी हितग्राहियों को वयवंदन योजना से जोड़कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्दष दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम अंतर्गत कोसाबाड़ी जोन और जमनीपाली क्षेत्र के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में आयोजित षिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देषित किया कि षिविर में आने वाले बुजुर्गो को वय वंदन योजना से मिलने वाले लाभ के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करें और उन्हें बताएं कि उपचार के दौरान 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
इसी प्रकार निगम क्षेत्र के पोड़ीबहार, कोसाबाड़ी, रविषंकर षुक्ल नगर सहित अन्य वार्डो में भी 70 साल से अधिक उम्रदराज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयवंदन कार्ड बनवाने हेतु षिविर का आयोजन किया गया। षिविर में वरिष्ठ नागरिक पहुंचकर अपना वयवंदन योजना का कार्ड बनवा रहे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05