Advertisement

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में सहभागिता करें सुनिश्चित- कलेक्टर अग्रवाल

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में सहभागिता करें सुनिश्चित- कलेक्टर अग्रवाल

निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पर करे पूर्ण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण में शामिल होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दल और रूट प्रभारी से समन्वय कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन की सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण कर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के समस्त मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं से अवगत होकर सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश गोलछा, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत सहित मास्टर ट्रेनर एवं सेक्टर अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए दिए गए सभी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे। सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे। आचार संहिता की घोषणा होते ही सक्रिय होकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय आदि की सुविधा हो यह भी समय पूर्व सुनिश्चित कर ले। जर्जर भवन में मतदान केंद्र न बनाए, उसी परिसर में अच्छे भवन को मतदान के लिए उपयोग करे। मतदान के पहले और उसके बाद की कार्यवाहियों को भी अच्छे से तैयारी कर ले। निर्वाचन के लिए आवश्यक रिपोर्ट, फॉर्म और दस्तावेजों की भी अच्छे से जानकारी रख कर समयबद्ध तरीके से कार्य को संपादित करे। मतपेटियों की उपलब्धता, स्थिति आदि की तैयारी अच्छे से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान दलों का अच्छे से प्रशिक्षण पूर्ण हो जाए यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57