सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज में हुआ विविध आयोजन

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज में हुआ विविध आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रशिक्षणार्थियों को किया गया पुरस्कृत

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गरियाबंद / सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में 09 से 20 दिसम्बर के बीच सुशासन पर जनसामान्य को सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गतिविधियों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने बताया कि इनमें 10 दिसम्बर को रंगोली प्रतियोगिता, 11 दिसम्बर को मेहंदी प्रतियोगिता, 12 दिसम्बर को पेंटिग, पोस्टर प्रतियोगिता, 16 दिसम्बर को वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं 20 दिसम्बर को सुशासन पर संगोष्टी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें लाईवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 300 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिन्हें 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयीे जी के 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुरूस्कृत किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मोहम्मद मोफिज मेमन उपस्थित हुए जिनके द्वारा प्रतिभागियों को सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान दीनबंधु ध्रुव ने उद्योग विभाग द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन लेकर व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। तथा मो. मोफिज मेमन ने जिला अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।