Advertisement

स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25ः आरक्षण कार्यवाही की नई समय-सारणी जारी

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25ः आरक्षण कार्यवाही की नई समय-सारणी जारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया को नियमानुसार सुनिश्चित करें। जारी समय सारणी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को किया जाएगा। 08 जनवरी 2025 बुधवार से 10 जनवरी 2025 शुक्रवार तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टरों द्वारा 10 जनवरी 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक पंचायत को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 को होगा, जबकि आरक्षण की कार्यवाही 11 जनवरी 2025 शनिवार तक पूरी कर ली जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05