Advertisement

भाजपा सरकार शराबखोरी को बढ़ावा दे रही।

भाजपा सरकार शराबखोरी को बढ़ावा दे रही

नया साल के आयोजित जश्न *कार्यक्रम में होटल, ढाबो, रिसॉर्ट में खुलेआम परोसी जा रहे थी

शराबखोरी को सरकार का संरक्षण

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में शराबखोरी को बढ़ावा दे रही है। नए साल जश्न आयोजित करने वाले होटल, ढाबों, रिसोर्ट को शराब पिलाने की अनुमति दी, पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर की रात को जगह-जगह शराब पिलाई जा रही थी। इससे भाजपा सरकार की शराब के प्रति प्रेम छलका है। पुलिस प्रशासन जहां एक ओर चौक चौराहा पर बेरियर लगाकर नशा करके वाहन नहीं चलाने जागरूकता अभियान चलाती है, वहीं दूसरी ओर शराब खोरी के लिए सरकार परमिशन देती है, ऐसे में शराब पीने वाले सड़क पर आएंगे ही और जब दुर्घटना होगी, हत्या या अन्य प्रकार की घटनाएं होगी उसकी जवाबदेही कौन लेगा?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहते शराब बंदी की मांग को लेकर आंदोलन करते रही है और सरकार में आते ही शराब के बिक्री को बढ़ाने रोज नई-नई तरकीब अपना रही है। पहले शराब दुकानों के बगल में खुलने वाले अहातों को वाताअनुकूलित किया, सुविधाजनक बनाया। फिर लोगों को मनपसंद शराब पिलाने के लिए ऐप लॉन्च किया ताकि लोग अपने मनपसंद शराब सरकार के किस दुकान में कहां पर मिल रहा है उसे आसानी से ढूंढ कर खरीद सके और सरकार ने होटल और ढाबों में शराब पिलाने की लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू की है, इससे भाजपा का शराब के प्रति रवैया महिलाओं के बीच उजागर हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा विपक्ष में रहते शराब के कारण घर बर्बाद होने और महिलाओं पर अत्याचार होने को लेकर घड़ियाल आंसू बहाते रही है और सत्ता मिलते ही शराब के बिक्री को प्रमोशन कर रही है। राजस्व की कमाई बढ़ाने में लगी हुई है। प्रदेश के महिलाओं को भाजपा के दोगला चरित्र को समझना चाहिए। भाजपा किसी वर्ग हितैषी नहीं है वह सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और सत्ता मिलने के बाद किसी को भी बर्बाद करने के लिए कोई भी नीति बना सकती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57