Advertisement

मेहनतकश महिलाओं के लिए शासन की महतारी वंदन योजना उम्मीदों की तरह

मेहनतकश महिलाओं के लिए शासन की महतारी वंदन योजना उम्मीदों की तरह

– नीरा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव। शासन की महतारी वंदन योजना बदलाव की एक बयार है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 की निवासी श्रीमती नीरा देवांगन ने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाली है। वे घरों में साफ-सफाई एवं अन्य घरेलू काम करती है। जिससे उन्हें मासिक आय लगभग 7 हजार रूपए प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जब महतारी वंदन योजना के तहत जब 1000 रूपए की राशि प्राप्त होती है, तो बहुत खुशी महसूस होती है। वे प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू कार्य में करती हैं तथा कुछ राशि भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेती हैं। उन्होंने बताया कि उनको प्रतिमाह राशन कार्ड से 35 किलो चावल मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57