Advertisement

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा 16 फरवरी को

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा 16 फरवरी को

ऑफलाईन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) के तहत फरवरी 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी को नवमीं से बारहवीं तक पढ़ाई के लिए हर माह एक-एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत 16 फरवरी 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑफलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। पूर्व में उक्त परीक्षा एवं फार्म भरने की प्रक्रिया राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) रायपुर के माध्यम से होती थी। छ०ग० राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परीक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त, स्थानीय निकाय के स्कूल में कक्षा आठवीं के ऐसे विद्यार्थी जो पिछली कथा कक्षा सातवीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत (एससी-एसटी हेतु 5 प्रतिशत छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हों, साथ ही विद्यार्थी के माता-पिता अथवा पालक की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रूपये से अधिक ना हो। केन्द्रीय, नवोदय, निजी एवं आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगें।
परीक्षा के गाध्यम से चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक प्रतिमाह एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उक्त एनएमएमएसई 2024-25 की परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं आवेदन पत्र का प्रारूप व परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं 66 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भेजी गई है एवं मण्डल की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। उक्त संबंध में सचिव, श्रीमती पुष्या साहू, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होकर केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57