कुहासे ( धुंध) का असर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर ।

कुहासे ( धुंध) का असर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पलामू :- सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाडीह लाइन होटल कमारू रोड एनएच 39 में JPS बस JH03AL8277और ट्रक PB10HV6447 में सीधी भिड़ंत होने से बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । बताया जा रहा है । कि अत्यधिक कुहासा ( धुंध ) पड़ने के कारण सीधी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई । जिससे कि आवागमन घंटो तक बाधित रहा।
मौके पर ग्रामीणों और सतबरवा थाना के पुलिस बल मानवता का परिचय दिखाते हुए, सभी घायल व्यक्तियों को नजदीकी नवजीवन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है, कि दुर्घटना में लगभग पन्द्रह लोग घायल हुए हैं । बस और ट्रक को सतबरवा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । कुछ लोगों की स्थिति बहुत खराब है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा जाम हटवा दिया गया है ।
घटना सतबरवा थाना क्षेत्र की ।