Advertisement

गरीबों के साथ अन्याय न करें जिला प्रशासन व NHAI के निर्माण करा रहे हैं भारत वाणिज्य कंपनी के पदाधिकारी : रामानंद पाठक

गरीबों के साथ अन्याय न करें जिला प्रशासन व NHAI के निर्माण करा रहे हैं भारत वाणिज्य कंपनी के पदाधिकारी : रामानंद पाठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सदर प्रखंड अंतर्गत चियाँकी पंचायत के अनाहर बाग टोला में स्थानीय ग्रामीणों के बुलावे पर पहुंचे सदर मेदिनीनगर के 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेस महासचिव रामानंद पाठक ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्या को जाना l भोगू से संखा तक NHAI के देखरेख में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कर रही भारत वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मियों के द्वारा जिस तरह से असहाय एवं गरीब लाचार लोगों को घर से बेघर करते हुए इस कड़ाके की ठंड के मौसम में घरों को खाली करने की धमकियां दी जा रही है l ग्रामीणों द्वारा बताए गए सभी बातों को सुन व समझ कर 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने कहा कि रसूखदारों के जमीन को बचाने के उद्देश्य से एवं व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन ,NHAI व निर्माण कार्य कर रहे भारत वाणिज्य कंपनी के सहमति से ही गरीब व बुजुर्ग महिलाओं छोटे नन्हे बच्चों के साथ अन्याय हो रही है l श्री पाठक ने कहा कि विकास होना चाहिए सड़क निर्माण कार्य भी हो पर पर इस ठंड के मौसम में इस तरह से लोगों को बेघर नहीं करना चाहिए l ठंड के मौसम में पशु पक्षी को भी बेघर नहीं किया जाता तो यह तो मनुष्य है, मानवता तो होनी चाहिए l
लोगों से ज्ञात हुआ कि अभी ही कुछ दिन पहले अतिक्रमित की गई भूमि पर पुराने घर का मुआवजा की राशि कुछ रैयतों के बीच जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है और जल्द से जल्द घर को खाली करने के लिए दबाव बनाए जा रहे हैं जिस पर उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग कि मुआवजा राशि डालने के बाद कम से कम तीन महीना का समय दिया जाए ताकि गरीब असहाय किसी तरह इतने कम समय में झुग्गा झोपड़ी शेड लगाकर भी अपने परिवार बाल बच्चों को रख सके l बुजुर्ग महिला कालिया कुंवर उम्र तकरीबन 80 वर्ष ने जिस तरह से अपनी व्यथा 20 सूत्री उपाध्यक्ष को बताया उसे सुनकर श्री पाठक ने भरोसा दिलाया कि ना है किसी से डरने की जरूरत है और ना ही कहीं जाने का जरूरत है इस ठंड के मौसम में कहीं जाने का आवश्यकता नहीं है बल्कि अपने घर के छोटे नन्हे बच्चे एवं बुजुर्गों को बचाएं l जल्द ही इस मसले पर उपायुक्त महोदय से मिलकर आप लोगों की व्यथा की जानकारी देते हुए कुछ दिनों का समय दिलाया जाएगा और अगर जिला प्रशासन से सहयोग नहीं मिला तो सरकार तक यह बात पहुंचाई जाएगी और ग्रामीणों के हर सुख दुख में सरकार मदद पहुंचाएगी l उपाध्यक्ष को यह भी शिकायत मिली की पुराने कुआं का मुआवजा राशि के तौर पर ₹50000 भू अर्जन वह जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है जिस पर उन्होंने कहा कि सरकार कुएं का निर्माण करने के लिए आज 250000 से ₹300000 खर्च कर रही है वही आज कुआं भरने के लिए 50000 हजार दिए जा रहे जो की कहीं से उचित नहीं है गरीबों के साथ आर्थिक अन्याय हो रहा हैl मौके पर हरेश्वर सिंह बाबूराम सिंह कमलेश सिंह विकास सिंह विनोद सिंह उपेंद्र सिंह रोहिणी देवी रोनी कुमारी सुनीता देवी कविता कुमारी कुस्नी कुमारी सुनीता कुमारी रीमा कुमारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57