Advertisement

जिला पंचायत सदस्य हेतु 09 व जनपद पंचायत सदस्य के लिए 08 जनवरी को की जाएगी आरक्षण की कार्यवाही

जिला पंचायत सदस्य हेतु 09 व जनपद पंचायत सदस्य के लिए 08 जनवरी को की जाएगी आरक्षण की कार्यवाही!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के तहत पंचायतों के पदाधिकारियों जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 09 जनवरी को अपराह्न 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच पदों के प्रवर्गवार तथा महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन और आरक्षण की कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 08 जनवरी को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इस हेतु जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित अनुभाग अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायतों के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57