Advertisement

दूर्गकोन्दल में हो रहे विकास कार्यों का जिला सीईओ ने किया निरीक्षण

दूर्गकोन्दल में हो रहे विकास कार्यों का जिला सीईओ ने किया निरीक्षण

आवास निर्माण, समूहों की रोजगमूलक गतिविधियों व निर्माण कार्यों की ली जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने जिले के सुदूर ब्लॉक दुर्गुकोन्दल में शासन की संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया जिसमें ग्राम पंचायत सुरूगदोह के मां ज्याला स्व-सहायता समूह की महिला की सदस्य उमेश्वरी धाकड़े द्वारा संचालित दुकान, मुर्गीपालन एवं बी.सी. सखी श्रीमती सतिला राना के द्वारा बैंकिग, ऑनलाईन सेवाएं एवं वित्तीय साक्षरता का से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया। इसी तरह ग्राम पंचायत कोडेकुर्से के शीतला स्व-सहायता समूह के सदस्य द्वारा संचालित हार्डवेयर एवं किराना दुकान का अवलोकन किया व जानकारी ली तथा अन्य विभाग के साथ अभिसरण के माध्यम से लखपति दीदी बनने प्रोत्साहित किया कोडेकुर्से में पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तरह दुर्गुकोन्दल ब्लॉक मुख्यालय में मावा मोदौल कार्यक्रम के तहत स्वीकृत लाईब्रेरी का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने सभी विषयों की किताबें एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी। यह लाईब्रेरी ज्ञान, शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास का एक महत्वपूर्ण केन्द्र होगी। जिला पंचायत सीईओ द्वारा मावा मोदोल लाईब्रेरी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् स्वीकृत आवासों के संबंध में जानकारी ली जिसमें जनपद सीईओ दूर्गुकोदल ने बताया कि आवास नींव स्तर पर 17, प्लींध स्तर पर 07, लिंटल स्तर पर 10 तथा अप्रारंभ 06 है जिस पर श्री मंडावी ने अप्रारंभ आवास को प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में जाडेकुर्से में वाटरशेड के कार्यों का अवलोकन हेतु हितग्राही श्री शांतिलाल जाड़े की डबरी का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा कर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एस.डीओ आर.ई.एस., उप अभियंता आर. ई. एस. एवं जिला एवं जनपद पंचायत से अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57