Advertisement

पालक मेगा सम्मेलन एवं न्योता भोज का आयोजन

पालक मेगा सम्मेलन एवं न्योता भोज का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में मेगा पालक बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड कांकेर में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला माटवाड़ालाल पटेल पारा में पालक मेगा सम्मेलन दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कांकेर के मोहन प्रजापति द्वारा न्योता भोज का कराया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के 23, उच्च प्राथमिक शाला के 21 बच्चे के साथ 40 से अधिक पालकगण सम्मिलित हुए।
विभाग के सहायक संचालक ने ग्राम के पालकों एवं नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि नियमित रूप से शाला में बच्चों की उपस्थिति एवं पालकों द्वारा किचन गार्डन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदाय करें। उक्त कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शाला माटवाड़ालाल पटेलपारा के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, विद्यार्थी और पालकगण मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57