Advertisement

जिले के पाठकों के लिए उपहार साबित होगी सेंट्रल लाइब्रेरी

जिले के पाठकों के लिए उपहार साबित होगी सेंट्रल लाइब्रेरी

कांकेर विधायक एवं कलेक्टर ने किया सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ जिला प्रशासन की अभिनव पहल से जिले के पुराना कचहरी प्रांगण में निःशुल्क सेंट्रल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर किया।
विधायक नेताम उपस्थित विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के सुधि पाठकों और उन युवाओं के लिए यह उपहार साबित होगी, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने क्षेत्र के पाठकों, युवाओं के लिए तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अभिनव पहल करते हुए निशुल्क सेंट्रल लाइब्रेरी तथा ई-लाइब्रेरी की स्थापना जिला मुख्यालय कांकेर पुराना कचहरी प्रांगण कांकेर में किया गया है। इस लाइब्रेरी में लगभग 62 छात्रों की बैठक व्यवस्था की गई है। यह लाइब्रेरी प्रातः 7ः00 से प्रारंभ होगी तथा रात्रि 10ः00 बजे तक कुल पांच बैच में संचालित की जाएगी। लाइब्रेरी में छात्रों के लिए रिजर्व सीट एवं समयावधि अनुसार स्लॉट सेट की भी व्यवस्था की गई है। लाइब्रेरी में डिजिटल क्लासरूम तथा कंप्यूटर सेट की भी व्यवस्था की गई है जिसमें सीजीपीएससी, यूपीएससी, व्यापम, जेईई एवं नीट आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित कैरियर गाइडेंस तथा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह परिसर पूर्णतः वाईफाई युक्त तथा सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। इस लाइब्रेरी में लगभग प्रथम चरण में 600 से अधिक उच्च स्तरीय ख्याति प्राप्त लेखकों की पुस्तकों का संग्रह संधारित किया गया है। परिसर के सामने उत्तम पार्किंग पेयजल की व्यवस्था व अन्य सुविधाएं हेतु जिला प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु बार कोड एवं लिंक जारी किया गया था जिसमें लगभग 1000 के आसपास छात्रों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा मावा मोदोल’ अंतर्गत पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। कांकेर जिला मुख्यालय में चयनित लगभग 150 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा भानुप्रतापपुर में 250 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक पंजीयन कराकर इसका लाभ लेवे।
पीजी कॉलेज कांकेर के छात्र कोमेन्द्र साहू ने बताया कि वे एडीईओ की तैयार कर रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन की पहल को बहुत ही सुन्दर बताते हुए कहा कि दूरस्थ अंचल के विद्यार्थी जो यहां किराए के मकान में रहते हुए पढ़ाई कर रहे है, उनके लिए बहुंत की कारगर और उपयुक्त व्यवस्था है, जो समय का उपयोग करते हुए पीएससी व व्यापम तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर हैं, वे इस सेंट्रल लाईब्रेरी पंजीकर करा कर तैयारी कर सकते है। इसी प्रकार सुश्री चंचल दर्रो ने भी बताया कि वे अभी व्यापम परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की पुस्तकों को खरीद पाना संभव नहीं, जो किताबें हमारे पास नहीं हैं, वह इस लाईब्रेरी में मिल जाएंगी, जिसे हमें तैयारी करने में आसानी होगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर अशोक मारबल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
विधायक एवं कलेक्टर ने किया पुराने कचहरी परिसर का निरीक्षण
सेंट्रल लाइब्रेरी के शुभारंभ पश्चात विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने पुराने कचहरी परिसर सहित आसपास के जर्जर भवनों का भी मुआयना किया। उन्होंने कचहरी परिसर के मुख्य द्वार को जीर्णोद्धार करने तथा जर्जर भवनों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य द्वार के सामने बेवजह बहते पानी को बंद करने तथा नालियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने पुराने आयुष भवन की मरम्मत कराते हुए बाउण्ड्रीवाल को दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57