Advertisement

सुपोषण चौपाल में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

सुपोषण चौपाल में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

गर्भवती माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और खानपान की जानकारी के लिए पहल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद / आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी व बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महासमुंद के शहरी सेक्टर विश्वकर्मा नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र में आज सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें गभर्वती माता निशा सिक्का की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान ने गर्भवती माताओं के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपने व्यवहार में अपनाने प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण समय होता है जिसमें स्वयं के साथ आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होता है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि तथा महतारी वंदन योजना की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सुपोषण चौपाल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण से जुड़ी जानकारी दी जाती ह,ै साथ ही कुपोषित बच्चों के वज़न में बढ़ोतरी के लिए उपाय भी बताए जाते हैं। सुपोषण चौपाल में गोदभराई, अन्नप्राशन, जन स्वास्थ्य दिवस, पोषण और स्वास्थ्य से सलाह, परामर्श के साथ ही कुपोषित बच्चों के माता-पिता को सही खान-पान, बच्चों को टीकाकरण कराना और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाती है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर सहित आसपास की महिलाएं उपस्थित थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57