मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार ने आठ राज्यों के राज्यपाल बदले, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मोदी सरकार ने 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कैबिनेट विस्तार से पहले इस बात की भी चर्चा है कि कई और मंत्रियों को या तो संगठन में भेजा जा सकता है. या फिर उन्हें संवैधानिक पद दिया जा सकता है. इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदलने की भी खबरें हैं

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल
केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. 73 साल के थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं. वह वर्तमान में मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हैं.

मंगुभाई छगनभाई पटेल बने मध्य प्रदेश के राज्यपाल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल और गोवा के भाजपा नेता व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इन 5 राज्यों के राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर
राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है. मिजोरम के राज्यपाल पीएस पिल्लै को स्थानांतरित कर गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रपति भवन की ओर जारी रिलीज़ में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी.

यह बने नए राज्यपाल

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया

आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया

गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

गोवा के भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

इनका हुआ ट्रांसफर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया

मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को गोवा का राज्यपाल नियुक्त बनाया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]