विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 26 जुलाई 2021 से 30 जुलाई 2021 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं स्थगन प्रस्ताव की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। कलेक्टर ने जिले के सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और न हीं मुख्यालय से बाहर रहें। उन्होंने जिले के सभी जिला अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष क्रमांक एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अपने कार्यालय में अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करने कहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b