Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात ईव्हीएम मशीनों का किया गया कमीशनिंग

कलेक्टर लंगेह ने कमीशनिंग कार्य का किया निरीक्षण

महासमुंद/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए जिले में उपलब्ध कंट्रोल यूनिट में अभ्यर्थी सेट करने, बैलेट यूनिट में मतपत्र लगाने व कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट का सीलिंग कार्य (कमीशनिंग) आज कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद में किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कमीशनिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, डिस्पैच सेंटर और किए जा रहे कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू एवं सभी नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, बैठक कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, निगरानी कक्ष सहित सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर लंगेह ने मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वापसी और पार्किंग आदि के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के 6 नगरीय निकायों में 11 फरवरी को मतदान होना है। सभी नगरीय निकायों में मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमीशनिंग कार्य किया गया।
नगर निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के श्री सिन्हा सहित आम आदमी पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू एवं रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। 
जिले के 6 नगरीय निकायों नगर पालिका महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली तथा नगर पंचायत बसना, पिथौरा एवं तुमगांव की ईव्हीएम मशीन का कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई ताकि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। रेंडमाइजेशन पूरा होने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम मशीनों का अंतिम आबंटन किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57