Advertisement

दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों का कलेक्टर और प्रेक्षक ने किया निरीक्षण : ग्रामीणों और वालेंटियर्स से की चर्चा

दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों का कलेक्टर और प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों और वालेंटियर्स से की चर्चा

पहले चरण में जिले की जनपद पंचायतों में मतदान हुआ

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2025

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले की जनपद पंचायत कांकेर, नरहरपुर और चारामा में मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह पौने सात बजे से मतदान प्रक्रिया दोपहर 02 बजे तक चली। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक श्री विश्वरंजन कुमार ने नरहरपुर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही मतदाताओं से चर्चा की।
कलेक्टर और ऑब्जर्वर ने आज सुबह जनपद पंचायत नरहरपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 126,127, 128 बासनवाही, मतदान केंद्र क्रमांक 132 साईंमुंडा, केंद्र क्रमांक 129,130 बांगाबारी, मतदान केंद्र क्रमांक 124 और 125 मांडाभर्री का निरीक्षण व अवलोकन कर ग्रामीणों एवं वालेंटियर्स से चर्चा की तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा व्यवस्थित ढंग से वोटिंग सम्पन्न कराने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए। साथ ही नियत समय तक मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचे सभी मतदाताओं से मतदान करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरुण वर्मा भी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57