Advertisement

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी काबलिदान दिवस 23 जून से लेकर जन्म दिवस 6 जुलाई तक 14मंडलों में आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम – ज्योति सिंह

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी काबलिदान दिवस 23 जून से लेकर जन्म दिवस 6 जुलाई तक 14मंडलों में आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम – ज्योति सिंह

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/ विश्रामपुर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 120 वाॅ जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम साथ ही साफ – सफाई किया गया ।भाजपा मंडल बिश्रामपुर द्वारा महान शिक्षाविद् प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस 23 जून से जन्मदिवस 6 जुलाई तक सभी मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के सभी नेतागण उपस्थित रहे। महिला मोर्च अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि ब्रिटिश काल में एक बंगाली परिवार में जन्मे डॉ. मुखर्जी जी मानवतावादी संस्कृति के प्रतीक के रूप में भारत की अनुकरणीय यात्रा गाथा इस पवित्र भूमि पर पल्लवित हस्तियों के दूरदर्शी विचारों से ही संभव हो सकी है। जब उत्तर आधुनिक युग में भारत की अवधारणा को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के प्रयास किए जा रहे थे, उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों, उनकी दृष्टि और कार्यों ने एकीकृत भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चेतना को सच्चे अर्थों में जगाने का कार्य किया है। आज जब हम उनकी 120वीं जयंती मना रहे हैं, यह उचित होगा कि हम न सिर्फ स्वयं के लिए, बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी उनके विचारों को प्रेरणा के रूप में ग्रहण करें।

*अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है, उसी का जीवन सार्थक होता है।*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नए भारत को ज्ञान महाशक्ति और 21वीं सदी का विश्वगुरु बनाने के मोदी सरकार के लक्ष्य में डॉ. मुखर्जी की दृष्टि एक मार्गदर्शक की तरह है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख विकास के रास्ते पर तेजी से चल पड़े हैं। मोदी सरकार के सात साल से अधिक के कार्यकाल की मूल अवधारणा ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित है। आज जब देश भारतीय राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, हमें एक गौरवशाली और सशक्त राष्ट्र के संबंध में उनके महान विचारों और बुद्धिमत्ता का स्मरण रखना चाहिए।

अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े जी के नेतृतव में जिले के सभी मंडलों में आयोजित हुआ कार्यक्रम इस दौरान जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ मुख्यरूप सामिल महिला मोर्च की अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाडे जी ,नीलू गुप्ता जी, विशंभर यादव ,श्याम पांडेय ,ज्योति सिंह ,मोहिनी झा, सतीश तिवारी ,दुर्गा गुप्ता जी, अवनीश सिंह,मनीष मिश्रा सोमेन,चक्रवाती रौनित चौबेय,श्रीकान्त ठाकुर एवम् सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।महिला मोर्च मंडल अघ्यक्ष लीना माझी जी द्धारा कार्यक्रम समापन किया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57