Advertisement

फाइलेरिया मुक्ति अभियान: 172013 लोगों को दी गई रोधी दवा

फाइलेरिया मुक्ति अभियान: 172013 लोगों को दी गई रोधी दवा

अंबिकापुर, 03 मार्च 2025 – फाइलेरिया उन्मूलन के तहत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया (हाथीपांव) संक्रमण से बचाव करना है। जिले में कलेक्टर विलास भोस्कर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशन में 27 फरवरी 2025 से ट्रिपल ड्रग थेरेपी (एल्बेंडाजोल, डी.ई.सी. एवं आइवरमेक्टिन) योग्य व्यक्तियों को डीओटी पद्धति के अनुसार खिलाई जा रही है।

बूथों पर 172013 लोगों को दवा सेवन

27 फरवरी से 02 मार्च तक जिले के स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष बूथ लगाकर 172013 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। अब 03 से 10 मार्च तक घर-घर जाकर शेष बचे लोगों को दवा खिलाने का कार्य जारी रहेगा। वहीं, 11 से 13 मार्च तक छूटे हुए योग्य व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: घबराने की जरूरत नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दवा सेवन पूरी तरह सुरक्षित है और यह शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाती। यदि किसी को दवा लेने के बाद कोई असुविधा महसूस होती है, तो यह परजीवियों के मरने के कारण हो सकता है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी समस्या की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, जिला स्तरीय कंट्रोल टीम (9238360399) और रैपिड रिस्पॉस टीम से संपर्क किया जा सकता है।

सावधानियां और दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने दवा सेवन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

खाली पेट दवा नहीं लेनी चाहिए।

2 से 5 वर्ष के बच्चों को केवल डी.ई.सी. और एल्बेंडाजोल दी जाएगी।

आइवरमेक्टिन की दवा केवल 5 वर्ष से अधिक आयु और 90 सेमी से अधिक ऊंचाई वाले बच्चों को दी जाएगी।

स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले सप्ताह के भीतर आइवरमेक्टिन नहीं दी जाएगी।

गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चों और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी।

घर-घर जाकर जारी रहेगा अभियान

बूथ गतिविधियों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें 10 मार्च तक घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के दवा लें और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57