Advertisement

Dilip Kumar के अंतिम संस्कार के बाद Saira Banu ने किया पहला ट्वीट, PM Modi और CM Thackeray को कहा, “धन्यवाद”

Dilip Kumar के अंतिम संस्कार के बाद के Saira Banu Thanks PM Modi and CM Thackeray: अदाकारा सायरा बानो ने दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार पूरा करने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा है।

Saira Banu Thanks PM Modi and CM Thackeray: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने 7 जुलाई के दिन इस दुनिया से विदा ले ली। दिलीप कुमार मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें सांस लेने में हो रही दिक्कत के बाद ले जाया गया था। दिलीप कुमार वहां से कभी जिंदा नहीं लौट पाए और 7 जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

दिलीप कुमार को 7 जुलाई की शाम को ही राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में दफनाया गया। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (CM Thackeray) सायरा बानो (Saira Banu) के घर पहुंचे और उनका दुख साझा किया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी सायरा बानो को 7 जुलाई की सुबह फोन करके सांत्वना दी और दिलीप कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिस समय दिलीप कुमार को दफनाया जा रहा था, उस वक्त सायरा बानो कब्रिस्तान में ही मौजूद थीं। सायरा बानो ने देर रात दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कहा। सायरा बानो ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कि उन्होंने दिलीप साहब का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया।’

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1412798689815326728?s=19

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिलीप कुमार की मृत्यु के बाद सायरा बानो को कॉल भी किया था। अदाकारा ने पीएम नरेन्द्र मोदी की उदारता के लिए अलग से धन्यवाद भी कहा है। सायरा बानो ने ट्वीट में लिखा है, ‘धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, आपने सुबह फोन करके दिलीप साहब की मृत्यु पर दुख जताया और परिवार का दुख साझा किया।’

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1412796254958940160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1412796254958940160%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-4177112712157415714.ampproject.net%2F2106182132000%2Fframe.html

दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता था। उन्होंने अपने 60 साल के करियर में लगभग 63 फिल्मों में काम किया था। दिलीप कुमार को भारतीय इंडस्ट्री का पहला मैथड एक्टर भी माना जाता है। गंगा जमुना और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों के लिए दर्शक उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05