सरगुजा संभाग के लोकप्रिय समाजसेवी सुभाष गोयल को एक और दायित्व मिला
गोपाल सिंह विद्रोही प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर– जिले का समाजसेवी सुभाष गोयल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की सहमति पर सुभाष गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष वर्ष 2021 से 2024 तक के लिए दायित्व सौंपा गया है । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के महामंत्री आनंद बेरीवाल ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष गोयल को यह दायित्व सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि आप समाज सेवा के साथ साथ संगठन को एक नए आयाम स्थापित करने हेतु आप कार्य करेंगे ऐसा संगठन उम्मीद करता है। सुभाष गोयल की इस नियुक्ति से अग्र बंधुओं में प्रसन्नता देखी जा रही है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












