Advertisement

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल, CM विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन, NTPC देगा 35 करोड़

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल, CM विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन, NTPC देगा 35 करोड़

रायपुर, 7 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया।

एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाकार्य की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन कर विकास की नई आधारशिला रखी। एनटीपीसी लारा के CSR फंड से बनने वाले इस अस्पताल पर 35 करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अस्पताल न केवल जशपुर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए वरदान साबित होगा। इसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जैसे 100 बेड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, एक्स-रे आदि उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रति सेवाभाव को सराहते हुए कहा कि ‘सेवांकुर भारत’ जैसी संस्थाएं समाज को जोड़ने और संबल देने का कार्य कर रही हैं। यह संस्था 2016 से आदिवासी अंचलों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बजट में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की घोषणाओं को दोहराया और मोदी गारंटियों को तेजी से पूरा करने की जानकारी दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47