सांवले रंग से डिप्रेशन में था इंजीनियंरिग छात्र

सांवले रंग से डिप्रेशन में था इंजीनियंरिग छात्र

 

15 वीं मंजिल से कूदकर की आत्‍महत्‍या

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गौतमबुद्धनगर/यूपी के गौतमबुद्धनगर में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने महज इसलिए आत्‍महत्‍या कर ली कि उसका रंग सांवला था। 17 वर्षीय इस छात्र का नाम संयम था। शनिवार की सुबह उसने अपार्टमेंट की 15 वीं मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली।

परिवार वालों ने बताया कि संयम सांवला रंग होने के कारण मानसिक अवसाद में था। वह अपने रंग को लेकर परेशान रहता था। इस बारे में अक्‍सर परिवार के लोगों से शिकायत करता था लेकिन तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना गहरे अवसाद में है कि आत्‍महत्‍या कर सकता है। संयम गौतमबुद्ध नगर के सेक्‍टर 49 थाना क्षेत्र की महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहता था। शनिवार की सुबह वह अपार्टमेंट की 15 वीं मंजिल पर गया और वहां से कुद गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

15 वीं मंजिल से अचानक एक लड़के को जमीन पर गिरा देख आसपास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक संयम की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि संयम ने आत्‍महत्‍या अपने सांवले रंग से परेशान होने के कारण की है। पुलिस मामले के अन्‍य पहलुओं की तहकीकात कर रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]