Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने लिया सीनियर सिटीजन की बैठक।

सीनियर सिटीजन के लिए जल्द प्रारंभ होगा समर्पण कार्यक्रम- पुलिस अधीक्षक।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: जिले के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनके अनुभव का लाभ लेने, समस्याओं को जानने एवं निराकरण करने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता* ने सीनियर सीटीजन की बैठक बुधवार को आयोजित किया। *बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने जिले के प्रथम महिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता का स्वागत किया।*
बैठक में *पुलिस अधीक्षक* ने वरिष्ठ नागरिकों से जानकारी लेते हुए उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं इसकी जानकारी ली, सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में चर्चा कर उनके अनुभव को सुना एवं उस दिशा में सार्थक कदम उठाने कहा। उन्होंने सीनियर सिटीजन के उनके दिनचर्या के बारे में चर्चा कर बताया कि आगामी दिनों में समर्पण अभियान की शुरूवार जिले में किया जायेगा जिसका मुख्य उद्धेश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सीधे पुलिस के सम्पर्क में लाना होगा इसके साथ ही उन्होंने समर्पण अभियान के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, वरिष्ठ नागरिक मोतीलाल गुप्ता, सुशील अग्रवाल, आर.एस.मिश्र, एसके तिवारी, श्यामदेव ठाकुर, विक्रम प्रसाद सोनी, वालमीक प्रसाद गुप्ता, हरिदास अग्रवाल, शिवनंदन, एसएन भारती, रामस्वरूप गुप्ता, डुमनचंद साहू, खरसाय गिरी, अरूण सोनी, पंकज घोष, मनोहर प्रसाद सोनी, लोचन प्रसाद गुप्ता, रामलखन गुप्ता, अशोक अग्रवाल व विष्णु राम अग्रवाल मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57