Advertisement

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के स्वागत में भाजपा सरगुजा ने निकाली रैली

अनुराग सिंह देव के प्रथम सरगुजा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष नियुक्ति पर भाजपा में खुशी का माहौल, तारा बॉर्डर से संकल्प भवन तक निकली रैली

अंबिकापुर, 10 अप्रैल 2025 | प्रदेश खबर
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के प्रथम सरगुजा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तारा बॉर्डर से शुरू हुई स्वागत रैली ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत होते हुए संकल्प भवन पहुंची, जहां पुष्प वर्षा, पटाखों और परंपरागत स्वागत के बीच उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

संकल्प भवन में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा, “सरगुजा के एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना गौरव की बात है। यह निर्णय हर कार्यकर्ता को प्रेरणा देगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश नेतृत्व का आभार भी जताया।

“जनसेवा और विकास को दूंगा प्राथमिकता” — अनुराग सिंह देव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा, “भाजपा संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सौभाग्य है। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ रहकर जनसेवा और विकास को प्राथमिकता दूंगा। यह नियुक्ति संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है।”

सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि अनुराग सिंह देव जैसे संघर्षशील कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर भाजपा ने यह दिखाया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा को पहचानती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की परंपरा रही है, और यह नियुक्ति उसी परंपरा का प्रमाण है।

“सरगुजा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व” — महापौर मंजूषा भगत
महापौर मंजूषा भगत ने कहा, “सरगुजा के लिए यह गौरव की बात है कि हमें राज्य सरकार में ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है। अनुराग सिंह देव का कार्यशैली महिलाओं, युवाओं और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रेरणास्पद साबित होगी।”

“यह उत्सव कार्यकर्ताओं के मनोबल और समर्पण का प्रतीक” — अंबिकेश केसरी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने कहा, “आज का यह आयोजन हमारे संगठन की जीवंतता और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का प्रतिबिंब है। अनुराग सिंह देव जैसे समर्पित नेता का नेतृत्व हमें न केवल प्रेरणा देगा, बल्कि सरगुजा के विकास को भी नई दिशा देगा।”

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने किया। आभार प्रदर्शन अंबिकेश केसरी ने किया।

कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख नामों में हरमिंदर सिंह (टिन्नी), फुलेश्वरी सिंह, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, शशि जायसवाल, जनमेजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, अजय सिंह, शकुंतला पांडेय, प्रियंका चौबे, रश्मि जायसवाल आदि शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47