Advertisement

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | राजा पांडेय ने संभाला पाठ्य पुस्तक निगम का पदभार

रायपुर, 11 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पांडेय को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है।”
उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी है कि स्कूली बच्चों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में 18 स्थानीय बोलियों में किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए हैं, जैसे IIT, IIM, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, AIIMS जैसी संस्थानों की स्थापना। उन्होंने नवा रायपुर में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, ई-रिक्शा वितरण, और वाटर बॉटलिंग प्लांट जैसी विकास योजनाओं की भी जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित कई विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने राजा पांडेय को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा को सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन की नींव बताया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47