Advertisement

अम्बिकापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

अम्बिकापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईडी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

अम्बिकापुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर के घड़ी चौक पर ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, लेकिन कांग्रेसियों ने गोल घेरा बनाकर पुतला दहन करने में सफलता पाई। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “नेशनल हेराल्ड अखबार स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजों के खिलाफ एक वैचारिक हथियार था। इसे बचाने के लिए कांग्रेस ने यंग इंडिया नामक एक गैर-लाभकारी संस्था बनाई। सभी लेनदेन बैंक खातों से हुए, कंपनी ने कोई लाभ नहीं कमाया, ऐसे में घोटाले की बात कहां से आई?”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि 2012 से लगातार जांच चल रही है, लेकिन एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला है। “जब भी देश में कोई गंभीर संकट आता है, केंद्र सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाती है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विनय शर्मा बंटी, मो. इस्लाम, मदन जायसवाल, राजीव अग्रवाल, शैलू सोनी, रामविनय सिंह, हेमंत तिवारी, अनिल सिंह, संजय विश्वकर्मा, वीनू जायसवाल, मधु दीक्षित, सिमा सोनी, लालचंद यादव, सत्येंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47