सादिक चौक पर ट्रैफिक जांच अभियान में 11 गाड़ियां जब्त, ₹31,675 का जुर्माना

सादिक चौक पर ट्रैफिक जांच अभियान में 11 गाड़ियां जब्त, ₹31,675 का जुर्माना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर/पलामू, 22 अप्रैल 2025 — सादिक चौक के पास ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई नियमों का उल्लंघन सामने आया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांच के दौरान दोपहिया वाहन चला रहे कुछ चालक बिना हेलमेट, कुछ बिना ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ ट्रिपल लोड पाए गए। कुल 11 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी वाहनों का चालान जिला परिवहन कार्यालय पलामू भेजा गया है।

दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 08 मोटरसाइकिलों पर कुल ₹21,490 का चालान फाइन निर्धारित किया गया है। वहीं एक कार चालक, जो नशे की हालत में वाहन चला रहा था, पर ₹10,185 का चालान लगा है। इस प्रकार कुल चालान फाइन राशि ₹31,675 हुई है।