Advertisement

“पहलगाम आतंकी हमले की शफी अहमद ने की कड़ी निंदा, कहा- भारत की साझा विरासत को तोड़ने की साजिश”

अंबिकापुर: नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे एक कायराना, अमानवीय और अत्यंत चिंताजनक घटना बताया।

शफी अहमद ने कहा, “तीन दिन पूर्व पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा धर्म के आधार पर भारत के विभाजन को लेकर दिया गया आपत्तिजनक बयान और उसके बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा सैलानियों से मजहब पूछकर की गई हत्या यह स्पष्ट करता है कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब को कमजोर करने की साज़िश की जा रही है। यह न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रीय एकता पर सीधा प्रहार है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों का सीमा पार कर भारत में प्रवेश करना और सरकारी तंत्र को इसकी भनक तक न लगना, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

अहमद ने इस हमले में छत्तीसगढ़ के व्यापारी दिनेश मिरानिया समेत सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे वीर सुरक्षाबल इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे और दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47