Advertisement

अंबिकापुर: विश्व पृथ्वी दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र अम्बिकापुर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण कर मानव गतिविधियों से बिगड़ रहा संतुलन, पेड़ लगाकर दी जागरूकता की मिसाल

अंबिकापुर। विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र, चोपड़ा पारा अंबिकापुर द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा कि पृथ्वी के अस्तित्व को हानि पहुँचाने में मानवीय गतिविधियाँ प्रमुख कारण हैं। रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग, औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण जैसे कारणों से पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका बीके विद्या दीदी ने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़ और संसाधनों के अत्यधिक उपयोग ने पर्यावरण को असंतुलित किया है। इसी दिशा में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग अधिकारी सुनील कुमार रवि ने सेवा केन्द्र की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि फलदार पौधे लगाकर न सिर्फ पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि जैव विविधता भी सुरक्षित रहेगी। बढ़ता तापमान, घटता भूजल स्तर और अनियमित मानसून सभी पर्यावरण प्रदूषण के ही दुष्परिणाम हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र के भाई-बहनों एवं शहर के अन्य स्वैच्छिक संगठनों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47