Advertisement

सरगुजा जिले के नए एसपी बने राजेश अग्रवाल, पदभार ग्रहण कर कहा- चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग से बढ़ेगा जनता का विश्वास

सरगुजा, 22 अप्रैल 2025।2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के अधिकारी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक ली।

नवपदस्थ एसएसपी अग्रवाल का स्वागत राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्हें सलामी गॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक के बाद उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की और विभागीय कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरगुजा में बेसिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए, त्वरित कार्रवाई और जवाबदेही से आम जनता का विश्वास अर्जित किया जाएगा।

राजेश अग्रवाल पूर्व में वीआईपी वाहिनी माना रायपुर, 11वीं बटालियन जांजगीर, एवं जिला बलरामपुर, कवर्धा, रायगढ़, सूरजपुर व जशपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे चुके हैं। उनके व्यापक अनुभव से जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47