Advertisement

किसान समृद्ध होंगे तो छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा-मंत्री डॉ डहरिया : ग्राम उमरिया और देवदा में करोड़ो रुपए के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

किसान समृद्ध होंगे तो छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा-मंत्री डॉ डहरिया : ग्राम उमरिया और देवदा में करोड़ो रुपए के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर/नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरिया और देवदा-सोनपैरी में सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, नाली, सामुदायिक भवन, सीसी रोड़, शौचालय सहित अन्य विकास कार्यों का कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी गाँव, गरीब और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों का धान अधिक समर्थन मूल्य में खरीदने के साथ राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश खुशहाल और समृद्ध बनेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश के लोगों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास का जो सपना देखा था वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है। आरंग क्षेत्र में भी विकास कार्यों की सौगात लगातार दी जा रही है।
मंत्री डॉ डहरिया ने आगे कहा कि विकास कार्य जारी रहने और मजदूरों, किसानों के हाथों में काम के साथ न्याय योजना से राशि देने से राज्य में आर्थिक मंदी का असर देखने को नहीं मिला। कोविडकाल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर विकास के कार्यों को पूरा कर रही है।
मंत्री डॉ डहरिया ने आदर्श ग्राम उमरिया में लोक निर्माण अंतर्गत 2 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया। आदर्श ग्राम देवदा सोनपैरी में उन्होंने पौने दो करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन कर कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, नगर पंचायत मंदिर हसौद अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे,उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, जनपद सदस्य हृदय लाल जांगड़े, देवराज जांगड़े, सरपंच राजकुमार हिरवानी,श्रीमती आशा यशवंत कोशले, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, कोमल साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57