सुरेश कुमार मलिक बने विधायक प्रबोध मिंज के प्रतिनिधि | अम्बिकापुर नगर निगम

सुरेश कुमार मलिक बने विधायक प्रबोध मिंज के प्रतिनिधि

अम्बिकापुर। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने  सुरेश कुमार मलिक को नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक ने 24 अप्रैल 2025 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर नगर निगम आयुक्त को जानकारी दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

विधायक प्रबोध मिंज ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी अनुपस्थिति में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों में सुरेश कुमार मलिक भाग लेंगे और विधायक प्रतिनिधि के रूप में सभी आवश्यक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रबोध मिंज ने निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि मलिक को बैठकों और कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। सुरेश कुमार मलिक, बिलासपुर चौक, अम्बिकापुर निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।