Advertisement

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 मुस्लिम समाज के हित में: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुस्लिम समाज के हित में है वक़्फ़ संशोधन अधिनियम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से हो रहे हैं सुधार: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई 2025|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए अहम कदम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे गरीब व पिछड़े मुसलमानों के हित में बताया।
मेडिकल कॉलेज सभागार, रायपुर में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण समिति की व्याख्यान माला में उन्होंने कहा कि यह कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, बल्कि समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाना, ट्रिपल तलाक समाप्त करना जैसे ऐतिहासिक सुधारों के बाद अब वक्फ कानून में पारदर्शिता और न्याय के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने 2013 में UPA सरकार द्वारा किए गए संशोधनों की खामियों को उजागर करते हुए नए अधिनियम की उपयोगिता और पारदर्शिता पर विस्तृत जानकारी दी।

राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि वक्फ कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की राजनीति से बचने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिला व ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, धमतरी महापौर रामू रोहरा, वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ. सलीम राज, और मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47