Advertisement

समाज का सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री डॉ डहरिया

समाज का सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री डॉ डहरिया
नगरीय प्रशासन मंत्री ने धीवर और साहू समाज के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरा में धीवर और साहू समाज भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी समाज के लोगों के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी परम्परा, संस्कृति, धरोहरों को सहेजने और आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहू और धीवर समाज का भी योगदान छत्तीसगढ़ के विकास में है। पिछड़े हुए समाज का सहयोग करना और आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में है। समाज को भी चाहिए कि वे जनहितैषी कार्यों में अपनी सहभागिता निभाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। किसानों, गरीबों, मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आरंग विकासखण्ड क्षेत्र में उन्होंने सभी समाज के लिए भवन स्वीकृत किए हैं। भवन का उपयोग सामाजिक कार्य के अलावा शिक्षा के विकास और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि जो संघर्ष करने वाले होते हैं, वे सफल भी होते हैं। आप अपने बच्चों को शिक्षित बनाइयें,उन्हें बेहतर शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाइयें और जागरूक बनकर समाज को विकास की राह में आगे बढ़ाइयें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आप इन अवसरों का लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि ग्राम कुकरा में पहले भी अनेक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। धीवर और साहू समाज के लिए 11.5 लाख रुपए का भवन भी बनाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर यहाँ सीसी रोड़ के लिए 5 लाख राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, नगर पंचायत आरंग अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, श्री कोमल साहू सहित जिला और जनपद पंचायत सदस्य,जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57