Advertisement

प्री.बी.एड. व प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 22 मई को, महासमुंद में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल

22 मई को आयोजित होगी प्री.बी.एड. और प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा, 20,934 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद, 16 मई 2025 — छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षाएं 22 मई 2025, गुरुवार को आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का संचालन महासमुंद जिला मुख्यालय सहित बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों में दो पालियों में किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

👉 प्री.बी.एड. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 7,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
👉 प्री.डी.एल.एड. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 13,414 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 मई से 22 मई तक मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इस अवधि में बिना पूर्व अनुमति के किसी को अवकाश या मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लंघन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47