Advertisement

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, अंबिकापुर स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ | 20 मई 2025 | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण 22 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (छत्तीसगढ़) को भी शामिल किया गया है, जहाँ मुख्य आयोजन आयोजित होगा।

  • तारीख: 22 मई 2025

  • समय: प्रातः 9:30 बजे

  • स्थान: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • घोषणा: 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

  • योजना: अमृत भारत स्टेशन योजना

  • माध्यम: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन

कार्यक्रम में अन्य रेलवे परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहेंगे।

रेलवे द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष – 2025 के अंतर्गत “संपन्नता की ओर सहकारिता के माध्यम से” थीम को समर्पित है।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57