Advertisement

राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और जेपी श्रीवास्तव ने रखे विचार

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परिचर्चा में रखे गए उनके ऐतिहासिक योगदानों पर विचार

अंबिकापुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा और विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेताओं ने स्व. गांधी के ऐतिहासिक योगदानों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद हुई परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि भारत में आज सबसे अधिक युवा मतदाता हैं, जिसका श्रेय राजीव गांधी द्वारा किए गए चुनाव सुधारों को जाता है। उनके कार्यकाल में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी, जिससे युवाओं को राजनीति में निर्णायक भागीदारी का अवसर मिला।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्व. गांधी के प्रयासों से महिलाओं की स्थानीय निकायों में भागीदारी सुनिश्चित हुई, जिससे आज संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल युग में जी रहा है, उसकी नींव राजीव गांधी ने रखी थी। उनके प्रयासों से देश को 21वीं सदी के लिए तैयार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने किया।
सभा में जे पी श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, मधु दीक्षित, सत्येंद्र तिवारी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, हेमंत तिवारी, विवेक सिंह, अशफाक अली, जमील खान, दीपक मिश्रा, शांतनु मुखर्जी, विनोद एक्का, चंद्रप्रकाश सिंह, लोकेश कुमार, पंकज शुक्ला, रजनीश सिंह, अमित तिवारी राजा, मिथुन सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, विकास शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, शिवांशु गुप्ता, प्रीति सिंह, मेघा खांडेकर, हमीदा, मंजू सिंह, सपना सिंह, साधना कश्यप, सावित्री ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभा में उपस्थित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस प्रकार रहे:
जेपी श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, श्रीमती मधु दीक्षित, सत्येंद्र तिवारी, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, शफीक खान, बिज्जू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, हेमंत तिवारी, लालचंद यादव, विवेक सिंह, अनूप मेहता, अशफाक अली, जमील खान, मदन जायसवाल, दीपक मिश्रा, शांतनु मुखर्जी, आलोक सिंह, विनोद एक्का, कलीम अंसारी, चंद्रप्रकाश सिंह, जीवन यादव, लोकेश कुमार, पंकज शुक्ला, प्रमोद चौधरी, रजनीश सिंह, निकी खान, अमित तिवारी राजा, आतिश शुक्ला, अविनाश कुमार, मिथुन सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, सोहन जायसवाल, मो. इमरान सिद्दीकी, विकास शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, आशीष जायसवाल, अमित सिन्हा, शिवांशु गुप्ता, तिरथ चौधरी, तरणराज सिंह, जे कुजूर, प्रीति सिंह, मेघा खांडेकर, मालती सिंह, हमीदा, गीता रजक, चंचला सांडिल्य, मंजू सिंह, सपना सिंह, उर्मिला विश्वास, अनिता सिन्हा, साधना कश्यप, सावित्री ठाकुर, राधे अग्रवाल, अतुल यादव, परमेश्वर भगत, ऋषभ जायसवाल, अंकित जायसवाल, गौतम गुप्ता, संजर नवाज़, दीपेश धर, प्रियांशु जायसवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

यूएस बाबा को पुण्यतिथि पर किया गया याद
इसी अवसर पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. उमेश्वर शरण सिंहदेव (यूएस बाबा) को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। 2019 में उनका निधन हुआ था। उन्हें सरगुजा में सहकारिता आंदोलन के पितामह के रूप में जाना जाता है। इफको ने उन्हें ‘सहकारिता बंधु’ जैसे सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47