Advertisement

छात्रवृत्ति 2025-26: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, जानें अंतिम तिथि

शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, निर्धारित तिथि तक ही मिलेगा आवेदन का अवसर

सरगुजा, 23 मई 2025 — आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पोर्टल पर संचालित की जा रही है।

 पात्र विद्यार्थी:

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थी

  • कक्षा 12वीं के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र, जैसे कि:

    • महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों

    • इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज

    • आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थान

      Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
      WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
      sjjj
      WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
      Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आवेदन की अंतिम तिथियाँ:

प्रक्रिया तिथि (2025)
नवीनीकरण आवेदन 31 मई, 31 अगस्त, 30 नवम्बर
नवीन आवेदन 31 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 नवम्बर
  • छात्रवृत्ति राशि पात्र विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खाते में 7 कार्य दिवस के भीतर भेजी जाएगी।

  • निर्धारित तिथियों के पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी नहीं दिया जाएगा।

  • संबंधित संस्थानों को समयसीमा का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों की पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57