Advertisement

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने बसदेई गौठान का किया निरीक्षण

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने बसदेई गौठान का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर चारागाह बनाने के दिए निर्देश

सूरजपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ ने बसदेई स्थित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान पहुंच कर चारागाह की व्यवस्था की जानकारी ली तथा पटवारी से अतिक्रमण किए गए सरकारी भूमि पे कब्जा धारी को हटाकर चारागाह एवं बॉडी विकास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान के नोडल से गौठान के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह की सभी महिलाओं की आयुष्मान कॉर्ड व श्रम पंजीयन करने के निर्देश दिए। कितने किलो गोबर की खरीदी की, कितना उर्वरक बनाया तथा कितने किलो उर्वरक की बिक्री से कितना लाभ हुआ आदि की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही गौठान में पानी की व्यवस्था, चारा की व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होने गौठान में कार्य कर रहे महिलाओ के लिए लाभ हो लिए खाली पड़े जमीन पर बाड़ी विकास जैसे- मशरुम की खेती, फलदार वृक्ष, पपीता, केला, लीची, करौंदा, मक्का, नेनूआ, अरहर लगाने कहा जिससे महिलाओ की आय मे वृद्धि हो सके और अन्य महिलाएं भी इस सहायता समूह से जुड़ कर अपना आय सुनिश्चित कर सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

कलेक्टर ने बाड़ी की सुरक्षा के लिए बाड़ी को घेराव करने के निर्देश देते हुए बकरी शेड, मुर्गी शेड, बटेर शेड बनाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए एवं महिलाओ को अच्छा काम करने कहा। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओ को अपने रोजगार में फूलों की खेती व उससे पाउडर बना के हर्बल गुलाल बनाने के साथ शामिल कर रोजगार के आय को बढ़ाने व प्रत्येक महिला को 5 से 6 हजार प्रतिमाह कमाने की बात कही व साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनकी काम की गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव व सम्बंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05