Advertisement

मीडिया कार्यशाला की तैयारी हेतु भाजपा सरगुजा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

मीडिया कार्यशाला की तैयारी हेतु भाजपा सरगुजा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

भारत सिंह सिसोदिया बोले – सोशल मीडिया अब राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुँच रखने वाला माध्यम बन चुका है

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा के मीडिया एवं सोशल मीडिया तंत्र को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रखी गई थी।

बैठक में जिला अंतर्गत सभी मंडलों के मीडिया, सह मीडिया, सोशल मीडिया एवं सह सोशल मीडिया प्रभारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा,

“सोशल मीडिया आज देश के हर नागरिक तक पहुँचने का प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को सत्यता और प्रमाणिकता के साथ जनता तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगामी मीडिया कार्यशाला के उद्देश्यों, संभावित विषयों और प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा भी साझा की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने मीडिया प्रभारियों में विश्वास जताते हुए कहा कि यह टीम सरगुजा भाजपा को डिजिटल मीडिया में नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकती है।

जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास ने बैठक की शुरुआत करते हुए सभी उपस्थित प्रभारियों का स्वागत किया और मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने कहा कि यह टीम संगठन का “डिजिटल चेहरा” होगी और सभी मंडलों को स्थानीय स्तर पर योजनाबद्ध टीम गठन के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का संचालन संतोष दास ने किया और आभार प्रदर्शन धनंजय मिश्रा ने किया।
बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों व मीडिया टीम के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47