साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम बोले- यह भारत-साइप्रस मित्रता को समर्पित

साइप्रस :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दो दिवसीय साइप्रस दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं। यह सम्मान मैं भारत और साइप्रस के गहरे मित्रता संबंधों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण का वीडियो भी साझा किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दें कि पीएम मोदी 15 जून को साइप्रस पहुंचे थे। इस दौरान निकोसिया के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी देखने को मिली। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उनके 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दौरे का हिस्सा है, जो 15 जून को साइप्रस से शुरू हुआ था। अब वह कनाडा के लिए रवाना होंगे, जहां वे जी-7 सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद उनका अगला पड़ाव क्रोएशिया होगा।