CG : शासकीय भूमि की अवैध बिक्री में पटवारी निलंबित, तहसीलदार को जांच के निर्देश

बिलासपुर : कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा की गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गलत तरीके से जंगल मद की भूमि बेचने का आरोप

प्राप्त शिकायत के अनुसार, पटवारी रेवती रमन सिंह ने खसरा नंबर 69/2 (जंगल मद) की भूमि को नियमों के विरुद्ध बेचने का प्रयास किया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत उन्हें निलंबित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

निलंबन के दौरान रतनपुर में अटैचमेंट

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

विभागीय जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार कोटा को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक सप्ताह के भीतर निलंबित पटवारी को नोटिस जारी कर विभागीय जांच शुरू करें।

हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार नए पटवारी को

निलंबन के बाद ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार अब पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है, ताकि राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।