Advertisement

कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें: कलेक्टर

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया का किया निरीक्षण

राजनांदगांव/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राशि दी जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी रखें। उन्होंने वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और नवजीवन कक्षए पुरूष वार्ड, महिला वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने जनऔषधि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि जनसामान्य को जनऔषधि खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें। वाजिब कीमत पर यहां दवाइयां उपलब्ध हैं, जिससे जनसामान्य लाभान्वित होंगे। कलेक्टर ने वहां उपस्थित डॉक्टर ऐश्वर्य से संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ छुरिया श्री प्रतीक प्रधान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57