Advertisement

पुरानी बस्ती में लोगों ने ध्यान से सुनी लोकवाणी

रायपुर : पुरानी बस्ती में लोगों ने ध्यान से सुनी लोकवाणी

रायपुर, 11 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को यहां पुरानी बस्ती अमीन पारा रायपुर में लोगों ने स्वस्फूर्त ध्यान से सुना। रेडियोवार्ता में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के फायदे की बात, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक न्याय के साथ किए जा रहे सर्वाेंगीण विकास के काम, छत्तीसगढ़ियों के लिए सभी आधारभूत अधोसंरचना के विकास की बात, वनवासियों के लिए फायदे पहंुचाने के कार्य, गौठानों में चल रही आजीविका की गतिविधियों, कोरोना के बचाव के लिए सरकार के कारगार प्रयास और सिंचाई सुविधाओं के विकास की जानकारी सहित शासन की अन्य कल्याणकारी की योजनाओं की जानकारी लोगों को बहुत ही अच्छी लगी।
लोकवाणी सुनकर लोगों ने त्वरित प्रतिक्रियाएं भी दी। रायपुर के श्री सुनील शेरके ने कहा कि श्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे अब छत्तीसगढ़ में किसान काफी उत्साह से खेती-किसानी का काम कर रहे हैं, फसलो के अच्छे दाम अब किसानों को मिल रहे हैं। सरकार खाद, बीज के लिए किसानों की सहायता कर रही है, जो सराहनीय है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना से गांवों मंे नया आर्थिक स्त्रोत विकसित हो रहा है। गौठान आजीविका केन्द्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं। ऐसी ही प्रतिक्रिया सर्वश्री सचिन शर्मा, विकास तिवारी, हरिश तिवारी, कन्हैया अग्रवाल, अशोक शिवहरे ने भी व्यक्त किए। रेडियोवार्ता में सरकार के नवा छत्तीसगढ़ के लिए सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रीमती आशा चौहान, सुनिता शर्मा, हेमलता सेन, डिम्पल खान, अविनाश दुबे और राजीव नायक सहित अन्य उपस्थित लोगों ने सरकार के कामों की काफी सराहना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57