Advertisement

बिजली दरों में वृद्धि पर कांग्रेस का हमला, 16 से शुरू होगा ‘बिजली न्याय’ आंदोलन: टी.एस. सिंहदेव

बिजली दरों में वृद्धि को बताया ‘अनैतिक’, कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू — टी.एस. सिंहदेव

अंबिकापुर, 15 जुलाई 2025 | प्रदेश में बिजली दरों में लगातार की जा रही वृद्धि पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “सामाजिक न्याय के खिलाफ और प्रदेशवासियों पर अनैतिक बोझ” बताया है। उन्होंने कहा कि “कोयला हमारा, जमीन हमारी, पानी हमारा और प्रदूषण का भार भी हमारा — फिर भी जनता पर बिजली दरों का बोझ डालना अन्यायपूर्ण है।”

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा डेढ़ साल के भीतर तीसरी बार बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे अब तक कुल 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हो चुकी है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने ‘बिजली न्याय’ के तहत 16 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

प्रेसवार्ता के दौरान सिंहदेव ने बताया कि 2003 में प्रति यूनिट दर 3.30 रुपए थी, जो 2018 में भाजपा शासन के दौरान बढ़कर 6.40 रुपए हो गई। जबकि कांग्रेस सरकार (2018-23) में सिर्फ 0.2% वृद्धि हुई और विद्युत विभाग घाटे से मुनाफे में आ गया।

“अमीरों पर बकाया, गरीबों से वसूली”

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कंपनियों को घाटे की आड़ में आम जनता से वसूली की जा रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों पर भारी बकाया राशि है, जिसकी वसूली नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि गरीब उपभोक्ताओं और किसानों पर भार डालकर सरकार अमीरों को राहत दे रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नियामक आयोग द्वारा जारी नई दरों के अनुसार:

  • 1 से 100 यूनिट तक: 20 पैसे/यूनिट की वृद्धि

  • 600 यूनिट से ऊपर: भी केवल 20 पैसे/यूनिट की वृद्धि

  • किसानों के लिए: 50 पैसे/यूनिट की वृद्धि

सरगुजा में बिजली की स्थिति ‘अंधेरे’ में

सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा और अंबिकापुर क्षेत्र में बिजली की आधारभूत परियोजनाएं ठप पड़ी हैं, जिससे अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। अंबिकापुर और लखनपुर में जिन विद्युत उपकेन्द्रों की स्वीकृति उनके कार्यकाल में हुई थी, वे आज तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं।

16 से 22 जुलाई: बिजली कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने घोषणा की है कि 16 से 18 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर और 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों में विद्युत विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि “लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार पर जनता के हित में दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा।”

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पीसीसी उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57