Advertisement

लखनपुर हत्या कांड: अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर सरगुजा पुलिस ने ₹5,000 के इनाम की घोषणा की

हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने की सार्वजनिक घोषणा, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

अम्बिकापुर, 18 जुलाई 2025।सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत रजपुरी कला, खजूरपारा में एक महिला की नृशंस हत्या के मामले में अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार ठहरने वाले व्यक्ति को ₹5,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

क्या है मामला

प्रार्थी गोलू राजवाड़े, पिता श्यामलाल राजवाड़े, निवासी रजपुरी कला, खजूरपारा, लखनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29-30 अप्रैल 2025 की दरम्यानी रात को उसकी मां मुनेश्वरी उर्फ आशा राजवाड़े (पत्नी श्यामलाल) की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 103/2025, धारा 103(1), भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अभी तक नहीं मिला आरोपी का सुराग

पुलिस द्वारा घटना की गहराई से जांच की जा रही है तथा लगातार साक्ष्य संकलन व संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, किंतु अभी तक आरोपी का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

इनाम की घोषणा और संपर्क सूत्र

पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-A के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने यह इनाम घोषित करते हुए स्पष्ट किया है कि:

  • जो कोई भी व्यक्ति आरोपी की जानकारी देगा या गिरफ्तार करेगा/करवाएगा, उसे ₹5,000 नकद इनाम दिया जाएगा।

  • सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा

  • पुरस्कार देने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।

सूचना देने हेतु संपर्क करें:

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 📞 94791-93501

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 📞 94791-93502

  • नगर पुलिस अधीक्षक, अम्बिकापुर: 📞 94791-93503

  • पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, सीतापुर: 📞 94791-93504

  • पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अम्बिकापुर: 📞 94791-93505

  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, सरगुजा: 📞 94791-93599

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47